पूर्णिया, मार्च 15 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 स्थित गणेशपुर गांव के विद्यापति चौक के समीप बजरंगबली मंदिर के पास करंट लगने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित मवेशी पालक की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मवेशी पालक शालिग्राम गोस्वामी अपनी भैंस को सड़क किनारे चरा रहे थे। इसी दौरान विद्यापति चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर के समीप जमीन पर गिरे नंगे बिजली तार के संपर्क में आने से भैंस को तेज करंट लग गया। करंट लगते ही भैंस मौके पर ही गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मवेशी पालक और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास लंबे समय से बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.