नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बारिश के मौसम में खुले बिजली के तार बड़ी मुसीबत को न्योता दे सकते हैं। ऐसे में सही जानकारी और सावधानी के बारे में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को जानकारी होनी चाहिए। किसी ऐसी जगह पर जहां बिजली के तार और लोहे का सोर्स मौजूद हैं वहां पर गलती से भी चीजों को हाथ से पकड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। और, अगर कभी करंट की वजह से कोई चिपक जाए तो उसे छुड़ाने का सही तरीका याद रखना चाहिए। जानें करंट से बचने की सावधानी और करंट से चिपक जाने पर कैसे छुड़ाएंकरंट ना लगे इसके लिए जरूरी सावधानी की जानकारी जरूर रखें जिस किसी जगह पर करंट आने की संभावना रहती हो, जैसे घर की लोहे की रेलिंग से सटकर बिजल के तार का गुजरना बेहद खतरनाक होता है। ऐसी जगहों पर एक बेसिक चीज की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। अगर कहीं बिजली का तार गुजर रहा और ठीक बगल में ऐसी चीज ...