बेगुसराय, अप्रैल 18 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के चेरियाबरियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में शनिवार की सुबह पंडाल लगाने के क्रम में विद्युत स्पर्शाघात से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार उक्त हादसे में थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी विजय पासवान के 26 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार की मौत हुई है। बताया जाता है कि हताहत युवक इन्द्रदेव पौद्दार के टेंट हाउस का मजदूर है। उसी के काम पर बुलाने पर चेरिया बरियारपुर गांव में एक शादी समारोह के लिए पंडाल लगा रहा था। पंडाल के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज वाला तार गुजरता है। सबसे ऊपर वह बांस बांध रहा था। यह भी पढ़ें- बिजली ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, छह घंटे लटका रहा शव हाई वोल्टेज के कारण वह मजदूर खींचाकर तार से लपटा गया। एकाएक विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने प...