हाजीपुर, फरवरी 25 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में करंट लगने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मुरौवतपुर वार्ड संख्या दो निवासी स्वर्गीय मानकी पासवान के पुत्र सिंगेश्वर पासवान थे। करंट लगने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सिंगेश्वर पासवान शादी-ब्याह में टेंट लगाने का काम करते थे। घटना के दिन भी वे काम पर गए थे, इसी दौरान बिजली के पोल में करंट आने से वे गंभीर रुप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महनार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.