करंट लगने से टेंट कर्मी की मौत
दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा। हनुमाननगर थाना के बिचौली गांव में बुधवार को करंट लगने से टेंट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के उखरा गांव निवासी 34 वर्षीय प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। वह सुधीर यादव के टेंट हाउस में काम करते थे। परिजनों के अनुसार प्रदीप पासवान बिचौली गांव में एक शादी समारोह के लिए टेंट और डीजे की तैयारी कर रहा थे। इसी दौरान साउंड सिस्टम में तार जोड़ने के दौरान उन्हें करेंट लग गया। तेज झटका लगते ही वह ऊपर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे हनुमाननगर पीएचसी पहुंचाया जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दीपक पासवान ने बताया कि प्रदीप की शादी हो चुकी थी उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।घटना के बाद परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.