साहिबगंज, जून 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधा नगर थाना क्षेत्र के पतौडा़ गांव में सड़क निर्माण कार्य करने के दौरान एक जेसीबी चालक 11हजार हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मूर्छित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रानी गांव, ग्राम सील निवासी जेसीबी चालक जय लाल राय (33) निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी से मिट्टी एवं जंगल हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 11 हजार हाई टेंशन तार में जेसीबी का बोकेट किसी तरह सट गया और जेसीबी में करेंट आने से वह मूर्छित हो गया। जिसे आनन-फानन में साथी मजदूरों के मददत से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...