आजमगढ़, अप्रैल 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव के पास मंगलवार शाम करंट लगने से चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय दोनों बाइक से टीनशेड लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में टीशेड हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहा गांव निवासी 35 वर्षीय गोरेलाल गुप्ता घर में किराना की दुकान चलाते थे। मंगलवार को अपने भतीजे 13 वर्षीय कुणाल पुत्र संतोष गुप्ता के साथ कुशलगांवा दीदारगंज बाजार गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों टीनशेड लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- फूल में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से बैंककर्मी की मौत रास्ते में दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव के पास टीनशेड लटक रहे हाईटेंशन तार के संपर्क म...