अमरोहा, अप्रैल 22 -- हसनपुर। सोमवार शाम लाइन पर खंभा लगाते वक्त रहरा थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी विकास कुमार करंट लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के तहत विकास गांव के नजदीक लाइन बनाने के कार्य में लगा था। अचानक लाइन पर करंट आने से वह चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- करंट लगने से संविदा बिजलीकर्मी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...