पाकुड़, मई 9 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र के जामदोहा मौजा स्थित बहियार में शनिवार अहले सुबह करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। मृत गाय देवपुर निवासी राजेश कुमार साहा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय खेत में चर रही थी। इसी दौरान वह खेत के पास नीचे गिरे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गई। करंट लगते ही गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही घाघरजानी पंचायत के मुखिया नायका सोरेन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- खेत में लटकते बिजली तार ने ली गाय की जान, विभागीय लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा उन्होंने बिजली विभाग से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। स...