आजमगढ़, जुलाई 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंगाहोलपुर गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से महिला की मौत हो गई। वह धान की रोपाई करने गई थी। खेत में टूटकर गिरे केबिल की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी 65 वर्षीय प्यारी देवी पुत्री स्व. लच्छु अविवाहित थी। शुक्रवार को पड़ोसी गांव गंगाहोलपुर में धान की रोपाई करने गई थी। वह खेत से घास निकाल रही थी। इस दौरान खेत में टूटकर गिरे केबिल की चपेट में आ गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। साथ के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया। उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के...