प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनपुर ककरहिया गांव में ट्यूबवेल के कुंए में उतरा करंट लगने से किसान करंट लगने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। उक्त गांव निवासी 55 वर्षीय देवतादीन उर्फ लल्लू वर्मा शुक्रवार शाम अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल के कुंए में लगी सबमर्सिबल पंप का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह कुंए में और गहराई में गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...