उरई, अगस्त 9 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा में शनिवार रात करंट लगने से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। ग्राम शहजादपुरा निवासी हरपाल सिंह 45 वर्ष के पास करीब 15 बीघा जमीन थी। खेती करके वह पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री शिवानी और पुत्र शिवा का भरण-पोषण करते थे। शनिवार रात वह घर में कूलर का तार सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े।शोर सुनकर पत्नी मुन्नी देवी मौके पर पहुंची और परिजनों व मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। हरपाल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महिसौर में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे...