कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला गनेश चौधरी गमा देवी मंदिर के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा चालक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद करा दी गई, जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया कि ई-रिक्शा चालक अपने वाहन पर लोहे की घुडिय़ा रखकर ले जा रहा था। जैसे ही वह गमा देवी मंदिर के पास पहुंचा, तभी ई-रिक्शा के ऊपर रखी लोहे की घुडिय़ा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गई। यह भी पढ़ें- नरसेना में जर्जर केबिल में लगी आग, मची अफरातफरी तारों के संपर्क में आते ही तेज करंट उतर आया और रिक्शा चालक झुलस गया। चालक के चीखने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई कटवाई गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हाद...