बागपत, जून 14 -- बागपत। शहर के मोहल्ला कुम्हारान में शुक्रवार रात घर में बिजली की फिटिंग कर रहे इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। शहर के पुराना कस्बा के मोहल्ला कुम्हारान निवासी 34 वर्षीय लोकेश कुमार इलेक्ट्रीशियन था। वह किराए पर कार भी चलाता था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात वह अपने घर में बिजली फिटिंग कर रहा था। इस दौरान इनवर्टर में तार लगाते समय लोकेश जोरदार करंट लगा और वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे टटीरी के सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर लोकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बागपत : इन्वर्टर फिटिंग के दौरान करंट लगने से युवक की मौत परिजन उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित क...