प्रयागराज, अप्रैल 25 -- शहर की ललित नगर रेलवे कॉलोनी में ठेकेदार की लापरवाही के कारण मुख्य आरक्षी की जान चली गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात 41 वर्षीय श्रवण कुमार प्रजापति नहाने के बाद घर के बाहर बंधे तार पर कपड़े फैलाते समय करंट की चपेट में आ गए। पिता को उठाने की कोशिश में 15 वर्षीय बेटा भी करंट की चपेट में आया। गनीमत रही कि उसकी जिंदगी बच गई। श्रवण कुमार के छोटे भाई तीरथराज प्रजापति ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में इन दिनों विद्युत मरम्मत का काम चल रहा है। शुक्रवार को कार्य करने के बाद ठेकेदार के कर्मचारी बिजली का तार खुला छोड़ दिए थे। श्रवण ने उन्हें इसके लिए टोका भी था। शाम करीब सात बजे श्रवण कुमार नहाने के बाद कपड़े फैलाने निकले तभी करंट की चपेट में आ गए। जिस तार पर कपड़े फैला रहे थे, उसमें करंट दौड़ रहा था। ...