मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला से युवक बहाना बनाकर किशोरी का अपहरण कर ले गया। आरोपी ने किशोरी को उसके पिता को करंट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की झूठी सूचना दी। किशोरी की मां ने अस्पताल में पहुंची तो मामला फर्जी निकला। शहर कोतवाली एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मिस्त्री की दुकान करता है। शनिवार को उसकी बेटी व दादी घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उसका चरथावल के गांव दधेडू निवासी वसीम कुरैशी घर पर पहुंचा। उसने परिजनों को जानकारी इलेक्ट्रिक मिस्त्री को करंट लग गया और वह अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद आरोपी उसकी बेटी को बाइक पर शहर लाने के बहाने अपहरण कर ले गया। किशोरी की मां अस्पताल में पहुंची तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिजली मिस्त्री को बुलाकर मारपीट मुज...