आरा, जुलाई 22 -- -तरारी और आयर थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुईं घटनाएं -पटवन करने में किसान और तार जोड़ने में युवक को लगा करंट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के आयर और तरारी थाना क्षेत्रों में बुधवार को करंट लगने से किसान सहित दो लोगों की मौत हो गयी। आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव में बुधवार की शाम रोपनी के लिए खेत की पटवन करने गए किसान 55 वर्षीय किसान जीतेंद्र सिंह की मौत हो गई। वे हदियाबाद गांव निवासी स्व. भुवनेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र थे। परिजन राजकुमार ने बताया कि बुधवार की शाम वे बोरिंग से खेत की पटवन कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें करंट लग गया और बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और श...