साहिबगंज, मई 9 -- बरहेट l प्रखंड क्षेत्र के भैरोढाब गांव में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से तीन गाय की मौत हो गई l घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी गांव के बुद्धू बेसरा की दो गाय एवं माणिक कुमार का एक गाय बताया जा रहा है l बीते रात तेज आंधी बारिश से बिजली तार टूट कर जमीन में गिरा हुआ था l जिससे अहले सुबह गाय घास चरने के दौरान टूटा बिजली तार के संपर्क में आने से मौत हो गई l वहीँ ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घटना की समस्या से लेकर अवगत कराया l इधर बिजली विभाग के कर्मी ने त्वरित लाइन काटकर घटनास्थल जाकर गिरे हुए तार को मरम्मत किया l तत्पश्चात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई l इधर गाय मालिकों ने अपनी नुकसान की भरपाई का गुहार की है l यह भी पढ़ें- करंट लगने से गाय की मौत, किसान ने की मुआवजे की मांग यह भी पढ़ें- खेत में लटकते बि...