बेगुसराय, जून 7 -- शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है इलाज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा टोला की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सूजा पंचायत के भर्रा टोला सोयरा हनुमान मंदिर के पास रविवार को करंट प्रवाहित बिजली पोल की चपेट में स्व. पुलिस शर्मा का सात वर्षीय नाती अमरदीप कुमार आ गया।

घटना का विवरण नाती को बचाने आयी उसकी नानी शोभा देवी बचाने पहुंची तो वह भी चपेट आ गयी। हल्ला होने पर पहुंचे लोगों ने डंडे के सहारे दोनों को छुड़ाया। लेकिन बच्चे की तबतक मौत हो चुकी थी, जबकि नानी गंभीर रूप जख़्मी हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने जख़्मी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीण सुनील शर्मा, डॉ. शंकर शर्मा ने बताया कि मेरे टोला में कई जगह बिजली का पोल ...