शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- सिंधौली, संवाददाता। सिंधौली क्षेत्र में करंट से झुलसी युवती की मौत के मामले में पुलिस ने फॉलोअप कार्रवाई करते हुए पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का मूड़ाहारिस गांव निवासी शान मोहम्मद के साथ प्रेम प्रसंग था। बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर शान मोहम्मद बेटी को मोबाइल फोन पर लगातार धमकियां दे रहा था। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की बात कहकर मानसिक दबाव बना रहा था।पिता के अनुसार, 26 अप्रैल को बेटी ने अपनी मां से कहा कि वह घर के बाहर कपड़े डालकर अभी लौटती है। इसके बाद जान देने के उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.