लखनऊ, अगस्त 16 -- सरोजनीनगर और मोहनलालगंज में रविवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला और मजदूर की मौत हो गई। सरोजनीनगर के जयराजपुरी कॉलोनी निवासी संदीप रावत की पत्नी मीरा (35) रविवार सुबह 11 बजे छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान उनका दुपट्टा छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह झुलस गईं। मीरा को गंभीर हालत में सीएचसी सरोजनीनगर ले जाया गए। डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल और फिर वहां से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान मीरा ने दम तोड़ दिया। वहीं, मोहनलालगंज के रानीखेड़ा निवासी सुंदरलाल का बेटा मनोज (22) रविवार सुबह ज्योतिनगर निवासी मोहम्मद अरमान के मकान में काम कर रहा थ। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला झुलसी इस दौरान बिजली के तारों में अचानक करंट उतर ...