बलिया, मई 2 -- नगरा। नगर पंचायत के भगमलपुर निवासी 50 वर्षीय रामनिवास की शनिवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। घटना के परिवार में मातम पसर गया। बताया जाता है कि वह घर पर टीनशेड लगा रहे थे। इसी बीच अचानक किसी प्रकार करंट की जद में आकर गंभीर रुप से झुलस गये। उन्हें स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- पंखा में दौड़ा करंट, कसेर गांव के अधेड़ की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...