कन्नौज, मार्च 27 -- तिर्वा l कोतवाली क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक महिला की जान पर भारी पड़ गई। औरैया के बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अनारकली की घर के बाहर पड़ी टूटी बिजली केबल की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गुरुवार दोपहर घर के बाहर सफाई कर रही थीं, तभी अनजाने में केबल पर पैर पड़ गया और करंट की चपेट में आकर गिर पड़ीं। परिजन पहले उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, जहां हालत में हल्का सुधार होने पर शाम को घर वापस ले आए। लेकिन देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को घर ले गए, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.