कन्नौज, अगस्त 26 -- छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्पताल कुंवरपुर बनवारी में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उदयवीर का 12 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे घर पर मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक घरेलू बिजली के तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। ​चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में प्रशांत को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को...