महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में कंबाइन की देखरेख और मरम्मत के दौरान चालक करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। अरघा गांव निवासी आत्मा सिंह के कंबाइन का चालक नौतनवा निवासी नीरज कंबाइन मशीन की मरम्मत व देखभाल कर रहा था। इसी दौरान कंबाइन का हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट प्रवाहित होते ही नीरज उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी रामचंद्र राय ने बताया कि इस तरह की उन्हें सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...