करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत,कोहराम
मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मड़िहान (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द गांव में बुधवार सुबह खेत में समर्सिबल पंप चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना लगते परिवार में कोहराम मच गया। कलवारी खुर्द निवासी 55 वर्षीय राज कुमार पटेल सुबह अपने खेत पर समर्सिबल पंप चालू करने गए थे। स्टार्टर में करंट उतरने के कारण राज कुमार विद्युत करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर इंतजार के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजन पंप हाऊस पर पहुंचे तो देखा गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार पड़े हुए थे। आनन-फानन में परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां चिकित्सक डॉ. आर.एस. वर्मा ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया । चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.