अररिया, जून 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 में शनिवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से 37 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक अनिल यादव बिशनपुर निवासी ओमप्रकाश यादव का बेटा था। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम अनिल घर के बगल स्थित खेत से गाय लाने गया था, इसी दौरान ट्रांसफार्मर के समीप बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत, कोहराम हल्ला होने स्थानीय लोग गंभीर अवस्था में अनिल को लेकर इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल गए जहां पर डॉ अरविंद कुमार ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के ...