करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर, मई 30 -- गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लौकी खुर्द में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार लौकी खुर्द निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी पुत्र राम समुझ रात करीब 9 बजे घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। परिजन और पड़ोसी तुरंत उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.