जहानाबाद, मार्च 6 -- शकूराबाद थाना क्षेत्र के दरोगा बिगहा गांव स्थित बधार में हुई घटना धर्मराज की मौत से घर का बुझ गया चिराग रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के दारोगा बिगहा गांव स्थित बधार में विद्युत करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक दरोगा बिगहा गांव निवासी धर्मराज कुमार पिता जोगेंद्र कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मराज शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घर से बधार के लिए निकला था खेत घूमने जाने के दौरान रास्ते पर चाइनीज अल्युमिनियम तार खेत पटवन के लिए ताना हुआ था। इस क्रम में वह करंट की चपेट में युवक आ गया। तार में 440 वॉल्ट करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में आने से झुलसकर घटनास्थल पर गिरा पड़ा था। काफी देर के बाद ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो परिजनों की सूचना दी और शोर मच...