संतकबीरनगर, जून 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शनिवार की रात छत का दोगा लगाते समय करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धनघटा क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव निवासी 27 वर्षीय वीरू पुत्र राम शंकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह बगल के गांव दौलतपुर निवासी राकेश के छत का दोगा लगा रहा था। राकेश के निर्माणाधीन मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज का तार गया हुआ है। रात में करीब 12:00 बजे दोगा लगाते समय वीरू का हाथ तार से टच कर गया और उसके शरीर में करंट का प्रवाह होने लगा। यह भी पढ़ें- करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत जिससे वह जल गया। उसके साथ काम कर रहे लोग हादसा को द...