मऊ, जून 26 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी के ग्राम पंचायत नदवासराय में शुक्रवार सुबह सबमर्सिबल चालू करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह सऊदी अरब में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चालीस दिन पहले परिजनों से मिलने के लिए छुट्टी लेकर आया था। उधर, जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम को परिजनों ने दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर शव का अंतिम दाह-संस्कार कर दिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवासराय निवासी 35 वर्षीय बबलू कन्नौजिया सऊदी अरब स्थित प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करता था। वह चालीस दिन पहले कंपनी से छुट्टी लेकर परिजनों से मिलने घर आया था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत से कोहराम शुक्रवार सुबह पांच बजे वह स्नान के लिए उठा था। इस बीच घर के बाहर नई बोरिंग...