बलरामपुर, जून 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के संघतिया मोहल्ले का एक युवक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

युवक का परिचय शिवम( 22)पुत्र अशोक सोनकर जलालपुर रोड स्थित आरएलबी ईंट भट्टे के पास बगिया लेकर आम की रखवाली करने का कार्य करता था। आज सुबह करीब 9:00 बजे दाढ़ी शेव करवाने के उद्देश्य से जलालपुर मार्ग आरएलबी ईट भट्टे के सामने लोहे की गुमटी में संचालित शैलून दुकान पर शिवम पहुंचा, तो दुकान बंद दिखा स्थानीय निवासियों के अनुसार शिवम मोबाइल से बात करते वक्त गूमटी पर हाथ रख दिया। पहले से ही लोहे की गुमटी में विद्युत प्रवाहित हो रही थी, जिससे शिवम गुमटी में चिपक गया। लोगों ने देखा तो आनन फानन में ...