गाजीपुर, मई 23 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में शनिवार को दोपहर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सीलिंग फैन में बिजली कनेक्शन देते समय हुई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुस्सेपुर निवासी 30 वर्षीय लाल बहादुर उर्फ सनोज राजभर पुत्र शिव मोहन राजभर सीलिंग पंखे में बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना करीब दोपहर 12:45 बजे को घटी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता देवी तथा दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 5 वर्ष और छोटी बेटी की उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत...