गया, मई 25 -- प्रखंड के छोटकी मननपुर गांव में सोमवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला अनुराधा देवी को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई और अस्पताल से छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार अनुराधा देवी जीविका में सीएम के रूप में कार्यरत हैं। वह घर में काम कर रही थीं, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...