देवघर, जून 21 -- सारठ। थाना क्षेत्र के हेठ करिहिया गांव में 11 केवीए तार की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। बताया गया कि गांव निवासी बिबु महरा की पत्नी मवेशी चराने जा रही थी, उसी दौरान अचानक 11 केवीए तार टूटकर गिर गया व उसी तार की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गयी। इसको लेकर पीड़ित समेत ग्रामीणों ने कहा कि गोपिबांध पावर सब स्टेशन के बसहा फीडर के बगडबरा, भथरिया, हेठकरिया समेत दर्जनों गांवों में लगा तार काफी जर्जर हो गया है जिस कारण आए दिन तार टूटकर गिरते रहता है व कई बार जान माल का भी काफी नुकसान होता है। यह भी पढ़ें- 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पांच मवेशी की मौत वहीं अक्सर तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित होती रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र में तार बदलकर मजबूत तार लगाने की मांग की है, ताकि आने वाले...