कन्नौज, अप्रैल 13 -- सौरिख थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही एक मजदूर की जान पर भारी पड़ गई। लेंटर के लिए सरिया का जाल तैयार करते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से सरिया टकरा गया, जिससे करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव ऊलर निवासी दिनेश (33) पुत्र वीरपाल कायमपुर गांव स्थित भटपुरी रोड पर डॉ.अमित वर्मा के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। सोमवार को वह साथियों के साथ लेंटर के लिए सरिया बांध रहा था, तभी अचानक सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं छिबरामऊ क्षेत्र के गांव बटेला निवासी संजीव जाटव भी करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले...