महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में सोमवार को बैलगाड़ी में करंट आने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करंट की चपेट में आने से एक किसान घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी निचलौल पहुंचाया। निचलौल थानाक्षेत्र के छितौना गांव के रामकिशुन यादव पूर्वाह्न 10 बजे बैलगाड़ी लेकर खेती का काम करने जा रहा था। तभी रास्ते में खुले में रखे ट्रांसफार्मर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से रामकिशुन यादव भी जख्मी हो गया। उसे सीएचसी निचलौल में इलाज के बाद उसे घर भेज के दिया गया। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृत मवेशी के मामले में कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...