करंट की चपेट में आने से पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत
धनबाद, सितम्बर 16 -- लोदना बाजार नीम धौड़ा निवासी भरत प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की मौत मंगलवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गौरव गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, सरायकेला खरसावां में कंप्यूटर साइंस के पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव पास की कारी जोड़िया से पानी भरने के लिए मोटर का पाइप लगा रहा था। इस दौरान बिजली तार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग उसे तुरंत पास के नर्सिंग होम ले गए, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव का शव घर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतक की मां रेखा देवी और बहन लूसी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूरत में निजी काम करने वाले पिता भरत प्रसाद और बड़े भाई आदित्य कुमार के आने का इंतजार किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.