फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौह गांव में शुक्रवार देर शाम तिलक समारोह के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। सौह गांव निवासी अंशुल तिवारी के तिलक कार्यक्रम में उनकी भतीजी पांच वर्षीय अनन्या तिवारी पुत्री उपेन्द्र तिवारी पंडाल में खेल रही थी। इसी दौरान पंडाल के लोहे के पिलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर झुलस गई। घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...