रांची, अप्रैल 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बिजली करंट की चपेट में आने से तरंगा पंचायत के टेम्पाटोली में 60 वर्षीय जगदेव उरांव और उनकी 11 वर्षीय नतिनी संजना उरांव घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण जगदेव उरांव के घर के लोहे के दरवाजे में अचानक करंट आ गया। उसी दौरान संजना दरवाजे के पास काम कर रही थी और अनजाने में करंट की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचे जगदेव उरांव भी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.