सुल्तानपुर, मई 30 -- गोसाईगंज। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव में खेलते समय दस माह का बालक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है। मूंगर गांव निवासी शनी नागर का दस माह का पुत्र नागेश शनिवार को अपनी मां खुशबू के साथ सोया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे जगने के बाद नागेश जमीन पर खेलने लगा। इसी बीच वह जमीन पर पड़े विद्युत प्रवाहित प्लग की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे आनन फानन में कटका स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। यह भी पढ़ें- साहिबगंज में करंट लगने से एक किशोरी की मौत जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नागेश दो बहनों के बाद सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुर...