फिरोजाबाद, मार्च 11 -- शिकोहाबाद के गांव ऊमर में एक किशोर बिजली करंट से अचेत हो गया। शिवम 15 पुत्र अनोज कुमार निवासी नगला ऊमर बुधवार को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत से गुजर रही झूलती हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे किशोर झुलस गया। जब ग्रामीणों ने किशोर को देखा तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां किशोर का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...