देवरिया, अगस्त 3 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार थाना क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।गांव निवासी जयप्रकाश सिंह कुशवाहा (40) पुत्र सर्वजीत सिंह के घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। उसी दौरान बिजली का तार हटाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मातम घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहु...