करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा
चंदौली, जून 25 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में गुरुवार की शाम एक हादसे में 12 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चन्दौली रेफर कर दिया।कस्बा निवासी राजाराम का 12 वर्षीय पुत्र सुन्दरम अपने साथियों के साथ घर के समीप गेंद खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पास में बने एक टीनशेड की छत पर जा गिरी। गेंद को उतारने के लिए सुन्दरम टीनशेड पर चढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसे जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.