चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के बक्टा गांव के मजरा अमवा में घरेलू बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि उसे बचाने के प्रयास में युवक गंभीर रुप से झुलस गया। उसे एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया।अमवा निवासी छोटेलाल का 14 वर्षीय बेटा बुधराज शनिवार को घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली का तार जोड़कर घरेलू लाइट ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने के साथ ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे करंट की चपेट में आया देखा पास ही में मौजूद मोती का 23 वर्षीय बेटा सुनील बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली की आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.