जहानाबाद, अगस्त 27 -- मिर्जापुर और तीरा गांव में घटी घटना दोनों गांवों में पसरा मातम हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सुबह मिर्जापुर गांव में हुई, जहां 12 वर्षीय किशोरी अनुष्का की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना करीब 10 बजे तीरा गांव में हुई, जहां चार वर्षीय बालक आर्यन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिर्जापुर गांव में बताया जाता है कि अनुष्का घर के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर के पास किसी काम से गई थी। इसी दौरान वह किसी तरह विद्युत करंट की चपेट में आ गई। पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में किशोरी को हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत ...