चित्रकूट, अगस्त 9 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के उसरीमाफी निवासी ऑटो चालक 40 वर्षीय लवकुश उर्फ लाला कोल की रविवार को शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रविवार को ऑटो में सीमेंट की चद्दर लादकर भारत पुरवा छोंडने गया था। इसके बाद वह गाहुर के पास ऑटो खड़ा किया और लघुशंका करने लगा। वहीं बिजली का पोल लगा था। जिसमें उतर रहे करंट की चपेट में वह आया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...