पाकुड़, फरवरी 28 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के चनापाड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली का तार ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक सुनील टुडू पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। सुनील टुडू मूल रूप से बड़ा बास्को गांव का रहने वाला है और वर्तमान में लिट्टीपाड़ा के रोलडीह स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08:00 बजे सुनील खुद से बिजली का तार ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और अनियंत्रित होकर ऊंचाई से सीधे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.