कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव का रहने वाला एक अधेड़ मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर आम के पेड़ पर चढ़कर डाल काटते समय वहां से निकली विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ततारपुर सट्टी का रहने वाले कपूर सिंह मंगलवार सुबह गांव के बाहर खड़े एक आम की लकड़ी काट रहा था। इसी बीच पेड़ के पास से निकली विद्युत लाइन के तार हरे पेड में टकराने से वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसने के साथ नीचे आ गिरा। जानकारी होते ही उसके परिजन भागकर वहां पहुंचे। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। इससे वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। होली के मौके पर हुए हादसे में बेटे की मौत से उसकी मां निर्मला बदहवास हो गई। जबकि उसके पुत्र रिषी, पवन व अंशू के अलावा पुत्रियां शिवानी व साधना के अल...