प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी श्याम दत्त तिवारी पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी पावर हाउस में संविदा सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गया। पीथापुर गांव में बिजली का तार दुरुस्त करते समय वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी अमरगढ़ पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर उनका हाल बेहाल हो गया। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायल संविदा कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।...